UP NEWS : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सात महीने पहले एक युवक की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी।
अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर उसके शव को कब्र से बाहर निकाला गया है।बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव का यह मामला काफी चर्चा में है।
मृतक आरिश के परिवार वालों ने शुरुआत से ही उसकी मौत पर शक जताया था और इसे हत्या बताया था।आरिश की मां का आरोप है कि उनके बेटे को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी गई थी।
उन्होंने इस मामले में अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।बताया जा रहा है कि आरिश की शादी अप्रैल 2025 में बिजनौर की रहने वाली राहिमा से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे और घर में तनाव बना रहता
घटना के समय पुलिस ने मामले की जांच की थी, लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद शव को दोबारा जांच के लिए कब्र से निकाला गया है।
Read More …
Bihar School News : स्कूल में पंखे को लेकर झगड़ा बना मौत का कारण | 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
Charkhi Dadri :- सर्वोदय स्कूल ने बदली अनुष्का की ज़िंदगी | छोटे शहर से बड़ी उड़ान

