Charkhi Dadri News : शहर के सिटी थाना परिसर से एक आरोपी देर रात पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला। जानकारी के अनुसार, फरार व्यक्ति की पहचान गांव बलकरा निवासी अजीत उर्फ दीवाना शर्मा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले को लेकर जब हमने पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि जो टीम आरोपी को पकड़ कर लेकर आयी थीl
उसने केवल आरोपी से पूछताछ की थी l लेकिन जब टीम रात को सो गई थी l जब आरोपी वहां से फरार हो गया l जो टीम आरोपी को पकड़ कर लाई थी l उसने सिटी थाना नहीं शोपा था l
हालांकि छत्त्तीसगढ़ पुलिस की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है l और आरोपी की जांच जारी है l छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाने में तैनात एएसआई राजेंद्र प्रसाद भोई ने शिकायत दी।
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए दादरी पहुंची थी।
बुधवार रात करीब 11:30 बजे टीम ने मेजबान चौक से आरोपी को हिरासत में लिया। रात अधिक होने के कारण कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते उसे सिटी थाने लाया गया। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस की निगरानी से बचकर फरार हो गया।
छत्तीसगढ़ पुलिस की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में कार्रवाई जारी है।
Read More …..
UP NEWS : 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया आरिश का शव मां का बड़ा आरोप
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

