Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – 16 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, कमर दर्द की शिकायत अस्पताल लेकर पहुंचे थे परि..

Charkhi Dadri जिले में एक 16 वर्षीय अविवाहित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। नवजात की तबीयत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि किशोरी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

कमर दर्द की शिकायत पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को 21 मार्च को कमर दर्द की शिकायत पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान डॉक्टरों को उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद 22 मार्च की सुबह उसने एक बेटे को जन्म दिया।

नवजात की हालत ठीक न होने के कारण पहले उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और जिला बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वह उस समय कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।

Charkhi Dadri

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

Read More …

Bhiwani News : जीत की खुशी मातम में बदली, ट्रेन हादसे में खिलाड़ी की मौत….

भिवानी में चलती ट्रेन से खिलाड़ी See More…

Popular Articles