Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News: साइबर सेल ने 11 गुम मोबाइल ढूंढकर लौटाए ..

Charkhi Dadri News साईबर शाखा चरखी दादरी ने 2.5 लाख रुपए के 11 गुम हुए मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपा, खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे खिले

चरखी दादरी पुलिस की साइबर सेल ने आज गुम हुए 11 मोबाइल फोन ढुंढकर उनके मालिकों को लौटाए ।


डीएसपी धीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर माह फरवरी व मार्च 2026 में गुम हुए करीब 2.5 लाख रुपये की कीमत के CEIR पोर्टल से ट्रेस 11 मोबाइल फोन ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है।

Charkhi Dadri News

एसपी कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।

डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं।

उन्होनें कहा कि साइबर चरखी दादरी पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है ।

इसी के परिणामस्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये हैं। उन्होंने आमजन से भी आवह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें।

वही मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत अपना नंबर ब्लॉक करवा कर निकटवर्ती पुलिस को तुरंत सूचित करें।

ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति किसी प्रकार से गुम हुए मोबाइल फोन का गलत प्रयोग ना कर सकें।

Read More…

Gurugram News : दुष्कर्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की कार्यशैली पर जताई कड़ी नाराजगी..

Charkhi Dadri :- सर्वोदय स्कूल ने बदली अनुष्का की ज़िंदगी | छोटे शहर से बड़ी उड़ान

Popular Articles