Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Gurugram News : दुष्कर्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की कार्यशैली पर जताई कड़ी नाराजगी….

New Delhi : गुरुग्राम में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और मजिस्ट्रेट की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि इस मामले में जिस तरह से जांच की गई, वह बेहद चिंताजनक और असंवेदनशीलता को दर्शाती है।

मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि मजिस्ट्रेट ने मासूम बच्ची से आरोपी की मौजूदगी में सवाल-जवाब किए और उस पर बार-बार सच बताने का दबाव बनाया। अदालत ने इस प्रक्रिया को गलत बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में बच्चे की मानसिक स्थिति और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Gurugram News

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पॉक्सो कानून के तहत किसी भी स्थिति में आरोपी को पीड़ित बच्चे के सामने या उसके आसपास नहीं रखा जाना चाहिए। यह पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।

सुनवाई के दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए। अदालत ने कहा कि यदि किसी कारण से शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, तब भी पुलिस को अपने स्तर पर तुरंत एफआईआर दर्ज करनी चाहिए थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में जांच एजेंसियों और न्यायिक अधिकारियों को अधिक सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।

Read More….

Charkhi Dadri News: कारतूस और खाली खोल के साथ युवक काबू…

Charkhi Dadri :- सर्वोदय स्कूल ने बदली अनुष्का की ज़िंदगी | छोटे शहर से बड़ी उड़ान

Popular Articles