Breaking news
झज्जर जिले में एक दंपती द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर एक-दूसरे को गले लगाया और जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, दोनों ने एक साथ ट्रैक पर छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान गांव जोंधी निवासी सुनील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी के साथ रोहतक से लौट रहा था। उसी दौरान रोहतक से खाटू श्याम की ओर जाने वाली ट्रेन के कारण रेलवे फाटक बंद था।
बताया जा रहा है कि ट्रेन आने से कुछ देर पहले दोनों ट्रैक के पास पहुंचे। वहां उन्होंने पहले एक-दूसरे को गले लगाया और फिर अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल दंपती के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Read More News…
Charkhi Dadri :- शोक में डूबा परिवार, पति पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Charkhi Dadri में पति ने पत्नी की कल्हाडी से की हत्या, फिर ट्रेन के सामने कूदकर..

