Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

Rajasthan News : शादी से पहले छिपाई गई सच्चाई, थाने तक पहुंचा मामला


राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक गंभीर पारिवारिक विवाद सामने आया है। एक 22 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उससे शादी करते समय उसके पति की शारीरिक स्थिति की जानकारी जानबूझकर छिपाई गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि शादी 17 मई 2025 को हुई थी। विवाह के दौरान उसके मायके की ओर से दहेज में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान दिया गया, वहीं ससुराल पक्ष ने भी जेवर दिए, जिन्हें वह अपने साथ ससुराल ले गई। शादी के बाद उसे पति की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी मिली।

महिला का आरोप है कि जब उसने इस विषय पर सवाल उठाया तो ससुराल पक्ष ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे वंश बढ़ाने के उद्देश्य से लाने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान ससुर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता और अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंचे, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद मामला समाज के पंचों के सामने भी रखा गया, जहां समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने रिश्ते से इनकार करने से मना कर दिया।

फिलहाल पीड़िता अपने पीहर में रह रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Patna News :- सिगरेट पीने के विवाद ने ली जान, पटना में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या

Charkhi Dadri Ground Report : लोगों ने प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की अपील

Popular Articles