Breaking News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी दूसरे युवक से करवा दी।
मामला तब खुला जब दूल्हे को शादी के कुछ दिनों बाद महिला की गतिविधियों पर शक हुआ।
बाद में मोबाइल चैट से पूरी सच्चाई सामने आ गई।
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके में रहने वाले रतन शर्मा शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सोनू तिवारी ने उन्हें एक युवती का रिश्ता बताया।
कहा गया कि युवती गरीब परिवार से है और उसके लिए अच्छा रिश्ता तलाशा जा रहा है।
रतन के परिवार को लड़की की तस्वीर दिखाई गई, जिसके बाद रिश्ता तय हो गया।
27 अप्रैल को गोद भराई की रस्म हुई और 7 मई को शहर के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई।
शादी में लड़की पक्ष बनकर कई लोग शामिल हुए। एक युवक ने खुद को युवती का मुंहबोला भाई बताकर कन्यादान भी किया।
शादी के बाद महिला अपने पति के घर पहुंची, लेकिन वह अक्सर मोबाइल पर किसी से चैट करती रहती थी।
पति को शक होने पर उसने रात में मोबाइल चेक किया।
जांच में पता चला कि जिस युवक को शादी में महिला का भाई बताया गया था, वही उसका असली पति है।
दोनों पहले से प्रेम विवाह कर चुके थे और पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित युवक महिला को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दी।
आरोप है कि महिला शादी के बाद नकदी और जेवर लेकर फरार होने की तैयारी में थी।
पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पहले भी लोगों को शादी के नाम पर ठग चुका है।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
Read More ….
Charkhi Dadri News : गांव समसपुर में नशे में संलिप्त व्यक्तियों के ठिकानों पर की रेड
Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,

