Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – संस्कार प्ले स्कूल में डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, आयुष रहे प्रथम

Charkhi Dadri News – सोमवार को डेरावाल धर्मशाला में संचालित संस्कार प्ले स्कूल में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बच्चे रंग-बिरंगे परिधान में सज धर कर वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे जिससे त्यौहार की रौनक बढ़ गई। डांडिया रास में भाग लेने वाले नन्हे मुन्नों के सरल स्टेप्स ने काफी आकर्षित किए।

स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू शर्मा व अन्य स्टॉफ सदस्यों ने जानवी, जियांश, प्रियांशी, भूपेश, पूर्विका, तेजस, दीया, जसिका, मुक्ता, कीर्ति, अपूर्वा, संध्या, चारविक, यशवी, गुनगुन, माहिरा, लोवियेश, चेतन्या, आर्यन, तृषा, अभिषेक, कर्ण, आयुष, रूद्रा, अम्बिका आदि बच्चों के साथ डांडिया करते नजर आई, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। प्रतियोगिता में आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंबिका ने दूसरा और अपूर्वा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

]


विद्यालय के निदेशक एवं अधिवक्ता डा. सुभाष जैन ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्या अंजू शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ना है, ताकि वे सम्पूर्ण विकास की ओर अग्रसर हो सकें। इस प्रतियोगिता में सभी छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था।

Charkhi Dadri News

Read More..

Charkhi Dadri – HKCL ने बनाया जॉब पोर्टल, युवाओं को मिलेगी नौकरी ढूँढ़ने में मदद | स्कूलों के बच्चों

Charkhi Dadri News – नशे के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस का बड़ा प्रहार: 1 किलो 106 ग्राम गांजे सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Popular Articles