Har Khabar, Sabse Pehle

Top 5 This Week

Related Posts

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष, विधायक सुनील सांगवान से मिले

चरखी दादरी। हरियाणा के कृषि व पशुपालन विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा ने चरखी दादरी में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का न तो कोई कोई संगठन है और ना ही अब तक नेता प्रतिपक्ष का नेता बना पाई है। विपक्ष मजबूत होना चाहिए बावजूद इसके कांग्रेस का हरियाणा में वजूद खत्म होता जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तर पर मजबूत संगठन है।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को चरखी दादरी में पूर्व मंत्री दिवंगत सतपाल सांगवान के निधनर शोक जताने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दादरी विधायक सुनील सांगवान व परिजनों से मुलाकात करते हुए ढाढस बंधाया। मंत्री श्याम राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा में प्रदेश हित मंे बजट पेश करेंगे। आश है कि बजट में हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजना शामिल होंगी और जनता को उनका सीधे रूप से फायदा िमलेगा। वहीं कहा कि निकाय चुनाव में बंपर जीत दर्ज करते हुए प्रदेश की जनता ने हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है। वहीं नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी व फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी शोक जताने पहुंचे।

 

 

चरखी दादरी में दो बच्चों की माँ और प्रेमी की उसी के घर पडी मिली लाश से हडकंप…

 

 

 

चरखी दादरी में बिना बाप की नाबालिक लड़की को आंगनबाड़ी में ले गया कबाड़ी और फिर…

 

 

 

हरियाणा के रोहतक में कलयुगी भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट , मां बोली बेटी मानसिक बीमार थी

Popular Articles