Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri – में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला! लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, 673 वाहनों के चालान

Charkhi Dadri – स्थानीय लघु सचिवालय स्थित हाल में एसडीएम डा विरेन्द्र सिंह व आशीष सांगवान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला की सडक़ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने व नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए।


बैठक में सडक़ एवं यातायात के नियमों पर गहनता से विचार किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके व लोगों की जान बचाई जा सकें। अधिकारियों ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य करवाए जाएं। सडक़ों पर यातायात संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सडक़ों एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। विशेष रूप से तेज गति, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों पर निगरानी रखी जाए और ऐसे वाहनों का चालान कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए।


उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास सडक़ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। सडक़ सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन कर इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। रोड सेफ्टी से जुड़े सभी कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए और निर्धारित समय सीमा में लंबित कार्यों को पूरा करवाया जाए।

उन्होंने कहा कि संबंधी विभाग यह अवश्य सुनिश्चित करें कि उनके विभागों के कारण कोई सडक़ दुर्घटना न होने पाए। अधिकारी सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाकर व अमूल्य जिंदगियों को बचाकर अपनी दैनिक ड्यूटी करते समय पुण्य के भागीदार बन सकते है। इसके अतिरिक्त बैठक में सडक़ सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा के अनेकों विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने आईएमए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम राहत योजना के तहत सभी डॉक्टर सहयोग करें।


उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगे होने चाहिए। और जो वाहन बिना नम्बर प्लेट चल रहे हैं, उनके चालान कर उन्हें जब्त किया जाए। सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत प्राइवेट स्कूलों की बसों की चेकिंग अवश्य करते रहें। बैठक में उनके समक्ष संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सडक़ सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी रखी।


बैठक में बताया गया कि नियमों के उल्लंघन पर 673 वाहनों का चलान कर एक करोड़ पैंतालीस लाख पचपन हजार आठ सौ रूपए (1,45,55800) जुर्माना लगाया गया है। इस दौरान डीएसपी धीरज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More News…

Charkhi Dadri – बेसहारा पशुओं से दुर्घटना पर मिलेगा 5 लाख तक का मुआवजा! दयालु-2 योजना में 90 दिन के अंदर करें आवेदन

Charkhi Dadri – बेसहारा पशुओं से दुर्घटना पर मिलेगा 5 लाख तक का मुआवजा! दयालु-2 योजना में 90 दिन के अंदर करें आवेदन

Popular Articles