Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल: हरिद्वार लोकसभा की कमान हरियाणा के 6 वरिष्ठ नेताओं को

Charkhi Dadri News – मनवीर चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावी तैयारियों का उत्तराखंड में विधिवत शंखनाद कर दिया है। काशीपुर स्थित ‘गोमती हाइट्स’ होटल में आयोजित दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प के साथ हरियाणा के छह अनुभवी व वरिष्ठ नेताओं को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महत्वपूर्ण विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


​Charkhi Dadri News – इस दो दिवसीय उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन उपस्थित रहे। शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में चुनावी तैयारियों का युद्ध स्तर पर आगाज करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

​भाजपा नेता मनवीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए हरियाणा के कुशल रणनीतिकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में मोर्चा संभालने वाले हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं में सोनीपत से ​सुशील बाल्यान, रोहतक से ​अजय शर्मा, शीशपाल, मनवीर चौधरी, ​रोहतास नागर और प्रदीप भारद्वाज ​शामिल हैं


​मनवीर चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सांगठनिक कौशल पर भरोसा जताया है। चरखी दादरी सहित हरियाणा के विभिन्न विधानसभा, उपचुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों में जिस प्रकार कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की बदौलत सकारात्मक परिणाम दिए हैं, उसी अनुभव और ऊर्जा के साथ उत्तराखंड में भी पार्टी की जीत सुनिश्चित की जाएगी।


​हरियाणा से आए सभी नेता आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – रूपाणा बॉक्सिंग क्लब के क्रिश ने जीता गोल्ड मेडल, 85-90 किलो भारवर्ग में किया जिले का नाम रोशन

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!…

Popular Articles