Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – एसडीएम कार्यालय में बीडीपीओ दीपक शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

Charkhi Dadri News – एसडीएम कार्यालय बाढड़ा में वीरवार को बीडीपीओ दीपक शर्मा ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीडीपीओ दीपक शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और उनका नियमानुसार समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतें और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने तथा शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

Charkhi Dadri News

Read More News…

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Charkhi Dadri News – भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल: हरिद्वार लोकसभा की कमान हरियाणा के 6 वरिष्ठ नेताओं को

Popular Articles