Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज LIVE! 15-29 वर्ष के युवा 30 सितंबर तक करें आवेदन

Charkhi Dadri News – विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने तथा देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज माय भारत पोर्टल पर लाइव है। जिले के 15 से 29 आयु वर्ग के पात्र युवा इस क्विज में 30 सितंबर तक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं।


Charkhi Dadri News
– जिला युवा अधिकारी मनता ने बताया कि माय भारत ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस क्विज में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक क्विज प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी सोच, विजन, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत चैलेंज ट्रैक को पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण में क्विज प्रतियोगिता 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।

इसके बाद चयनित युवा द्वितीय चरण में निबंध लेखन, तृतीय चरण में जिला चैंपियनशिप तथा चतुर्थ चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

Charkhi Dadri News



Charkhi Dadri News
– उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण राष्ट्रीय संवाद होगा, जिसका आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा। चयनित युवा प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत से जुड़े अपने विचार, विजन एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। यह अवसर युवाओं के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच होगा। जिला युवा अधिकारी ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक सोच, ज्ञान, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।

Charkhi Dadri News – उन्होंने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की कि वे माय भारत पोर्टल पर क्विज में बढ़-चढक़र भाग लें और आगामी चरणों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में देश की युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है।



Charkhi Dadri News
– इस अवसर पर लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जीतेन्द्र सैनी, प्रवीण गोलागढ़, राकेश कुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अशोक भारद्वाज, सचिन, राहुल, लक्ष्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Read More….

Charkhi Dadri News – सांगू धाम खेड़ी बुरा में मास्टर सुनील कुमार तिवाला का विशेष सम्मान, सांगवान खाप-40 ने किया सम्मानित

सफाई कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन…

Popular Articles