Charkhi Dadri News – सांगू धाम खेड़ी बुरा में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मास्टर सुनील कुमार तिवाला को उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सांगवान खाप-40 के प्रधान व पूर्व विधायक सोमवीर सांगवान सहित खाप की वरिष्ठ सरदारी द्वारा प्रदान किया गया।
Charkhi Dadri News – समारोह में सांगवान खाप सचिव नरसिंह डीपी, कन्नी-13 प्रधान सूरजभान और पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी अध्यक्ष सूबेदार सोमबीर शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांगवान खाप कार्यकारिणी ने मास्टर सुनील कुमार तिवाला की सामाजिक प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा भावना की जमकर सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि सुनील कुमार जैसे कर्मठ समाजसेवियों के योगदान से ही समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
Charkhi Dadri News – सम्मान प्राप्त करने के बाद मा. सुनील कुमार तिवाला ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा को सांगवान खाप-40 और पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट करता है। खाप की सम्मानित सरदारी और पूर्व सैनिकों द्वारा मिला यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह सम्मान मुझे भविष्य में और अधिक ऊर्जा व निष्ठा के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर खाप के अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।
Read More……

