Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बिजली निजीकरण के विरोध में सर्वजातीय फोगाट खाप, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Charkhi Dadri News – बाबा स्वामी दयाल धाम पर शुक्रवार को सर्वजातीय फोगाट खाप की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की बैठक खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को जायज ठहराते हुए हरियाणा सरकार की ओर से बिजली विभाग को निजी हाथों में सौंपने के फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

खाप ने हरियाणा के मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री तथा बिजली विभाग से जुड़े अधिकारियों से इस फैसले पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की। बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली विभाग का निजीकरण होने से किसान, मजदूर, गरीब, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे।

उन्होंने आशंका जताई कि निजी कंपनियां अपने मुनाफे को प्राथमिकता देते हुए मनमाने बिजली बिल वसूल सकती हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। वहीं, निजीकरण के चलते बिजली विभाग के कर्मचारियों की छंटनी होने और उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा होने की भी आशंका है।

खाप के प्रधान सुरेश फोगाट, सचिव कुलदीप फोगाट एवं एडवोकेट रविन्द्र फोगाट ने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। बिजली विभाग का संचालन जनहित और जनकल्याण की भावना से होना चाहिए, ताकि किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों तथा आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी अपने हितों और विभाग को निजीकरण से बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

खाप उनकी मांगों को जायज मानते हुए उनके समर्थन में खड़ी है। सरकार को कर्मचारियों की मांगों और आम जनता की चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए तथा बातचीत के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। सर्वजातीय फोगाट खाप ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिजली विभाग के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया,

तो यह आंदोलन केवल बिजली कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे हरियाणा प्रदेश का जन आंदोलन बन सकता है। खाप ने सरकार से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

Charkhi Dadri

Read More…

Charkhi Dadri :- नकली सोना बेचकर लाखों की ठगी करने वाला 14 साल बाद CIA ने See More…

Charkhi Dadri News – अवैध देशी पिस्तौल व 2 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles