Charkhi Dadri News – बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण हमारी धरती, जल स्रोतों और जीव-जंतुओं के लिए एक मौन संकट बनता जा रहा है। इस गंभीर समस्या से निपटने और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के ध्येय से विश्व युवा सशक्तिकरण संघ ने एक सराहनीय जन-जागरूकता की शुरुआत की हुई है।
इसी कड़ी में 23 अक्टूबर शुक्रवार को बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव जगराम बास में संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप शर्मा पिचौपा के नेतृत्व में ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए गए और उन्हें एकल-उपयोग (सिंगल यूज) प्लास्टिक को पूरी तरह त्यागने की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संदीप शर्मा पिचौपा ने समाज को एक गहरा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण केवल किसी संस्था या सरकार का कार्य नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।
यदि आज हमने अपनी दैनिक आदतों में सुधार नहीं किया, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां शुद्ध हवा, साफ पानी और हरियाली से वंचित रह जाएंगी। बाजार जाते समय कपड़े या जूट का थैला साथ ले जाना एक छोटी सी आदत है, लेकिन इसका असर बहुत व्यापक और दूरगामी होता है।
संदीप शर्मा पिचौपा ने अपने संदेश में कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और कचरे का सही तरीके से निपटान करें। अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराएं। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के इस संकल्प का समर्थन किया। कार्यक्रम में पवन जगरामबास बीडीसी, अभिषेक शर्मा, जयप्रकाश रंगा, विनोद श्योराण हुई, सुनील बिरही सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन – गांव जगराम बास में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते और कपड़े के थैले वितरित करते संदीप शर्मा पिचौपा।
Read More….
charkhi Dadri में ओलावृष्टि live
Charkhi Dadri News – अवैध देशी पिस्तौल व 2 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई
