Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – गांव बलकरा में 27 अक्टूबर को होगा रात्रि ठहराव कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

Charkhi Dadri News – सीटीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन 27 अक्टूबर को गांव बलकरा के शहीद रणधीर सिंह राजकीय विद्यालय में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मनदीप कौर करेंगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी भी रहेगें मौजूद।

पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुनेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सांय 6 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष सीधे रखने तथा उनका यथासंभव मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनदीप कौर एवं पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगें। उन्होंने गांव बलकरा के ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखें।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिले तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए

Charkhi Dadri News

Read More….

चरखी दादरी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Charkhi Dadri News – अवैध देशी पिस्तौल व 2 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles