Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, नशा तस्करी के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Charkhi Dadri News – राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने और नशा मुक्त राज्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीसी से आयोजित बैठक में उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला से संबंधित जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी भी उपस्थित रहे।


बैठक के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार ड्रग्स के मामले में पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त बड़े सप्लायरों और नेटवर्क पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जिला स्तर पर भी उसी के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल को और अधिक बेहतर बनाएं और खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय कर ड्रग सप्लाई चेन के रूट्स की पहचान कर उन्हें तोड़ने का काम किया जाए।


उन्होंने तस्करी और सेवन से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पुलिस गश्त बढ़ाने और लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने को कहा ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नशे पर प्रहार के लिए केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जन-सहभागिता भी उतनी ही जरूरी है। युवाओं और विद्यार्थियों के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की भी जरूरत है। इसके साथ ही, नशा पीड़ितों के लिए पुनर्वास केंद्रों में उपचार और परामर्श सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।


उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और नशा मुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिले, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर दें। सूचना देने वाले की जानकारी को गुप्त रखा जाएगा।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा ड्रग तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्तियों और संपर्कों की पहचान कर उनके खिलाफ वित्तीय स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ताकि इस अवैध कारोबार की कमर तोड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जापएगा।

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, तालों की सील और रखरखाव का लिया जायजा
चरखी दादरी, 23 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालन में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति और कमरों के तालों पर लगी सील का बारीकी से जायजा लिया।


उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाजिरी रजिस्टर और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया और रिकॉर्डिंग बैकअप का सत्यापन भी किया। उन्होंने वेयरहाउस में नमी, अग्नि सुरक्षा मानकों और तकनीकी रखरखाव से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की। साथ ही उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम के दरवाजों पर रखी सील को भी चेक किया।


उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार वेयर हाउस की सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर महीने नियमित निरीक्षण किया जाता है। वेयर हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और सभी मानक पूरी तरह दुरुस्त पाए गए हैं।

Charkhi dadri

Read More….

**चरखी दादरी के लाल रजत फौगाट बने SDM

Charkhi Dadri News – अवैध देशी पिस्तौल व 2 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई

Popular Articles