Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी रक्तवीर परिवार ने सिविल अस्पताल में किया रक्तदान, सोनू ढांडा ने 17वीं बार किया रक्तदान

Charkhi Dadri News – जरूरत के समय किसी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा मानवतापूर्ण कार्य है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए सिविल अस्पताल चरखी दादरी में बी-पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ने पर चरखी दादरी रक्तवीर परिवार के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और मरीज की मदद के लिए अपना योगदान दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रक्तवीर परिवार के संयोजक राजेश सोनी ने बताया कि रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलते ही रक्तवीर परिवार के सदस्य बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सोनू ढांडा ने 17वीं बार, दीपक कुमार ने 5 बार तथा अश्वनी शर्मा ने 8वीं बार रक्तदान किया।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन की उम्मीद देने का माध्यम है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और इसकी पूर्ति केवल स्वैच्छिक रक्तदान से ही संभव है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में किसी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी न उठानी पड़े।

रक्तवीरों ने संदेश दिया कि मानवता की सच्ची सेवा के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि नेक भावना और सहयोग के संकल्प की आवश्यकता होती है। आपका कुछ मिनट का समय और रक्त की कुछ बूंदें किसी परिवार के जीवन में खुशियां लौटा सकती हैं। अंत में मुनेश सहरावत ब्लड बैंक की इंचार्ज ने रक्तवीर परिवार के सदस्यों की खूब सराहना की।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर में करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, विधिवत पूजन कर सुनी कथा

चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी

Popular Articles