Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान दर्ज कर सकेंगे किसान

Charkhi Dadri News – बेमौसमी बारिश और भीषण ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों के लिए राहत की खबर है। दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर किसानों की समस्या उठाने के बाद प्रदेश सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। अब प्रभावित किसान पोर्टल पर अपनी खराब हुई फसल का विवरण दर्ज करवाकर मुआवजे के लिए दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। इस निर्णय पर विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने बताया कि गत 23 अक्टूबर को हुई ओलावृष्टि से दादरी क्षेत्र के अनेक गांवों में धान और कपास की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। पैंतावास कलां, अखत्यारपुरा, घिकाड़ा, साहुवास, लोहरवाड़ा, खातीवास, समसपुर, कमोद, रावलधी, चरखी और फतेहगढ़ सहित कई गांव प्रभावित हुए हैं।

तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार लगभग हजारों एकड़ धान और कपास की फसल प्रभावित हुई है। कई क्षेत्रों में 76 से 100 प्रतिशत तक फसल खराबे का आकलन किया गया है। सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि किसानों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाए। साथ ही, जिन किसानों ने पहले फसल पंजीकरण नहीं करवाया था, उन्हें भी पोर्टल पर नुकसान का विवरण दर्ज करवाने का विशेष अवसर दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे।

विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित फसलों के नुकसान का सही आकलन होना और पात्र किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फसल नुकसान के आकलन की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने का आग्रह किया, ताकि वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को राहत मिल सके।

विधायक ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाकर उन्हें राहत दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – भाजपा ने कुलदीप शास्त्री चांदवास को बनाया चरखी दादरी जिला सचिव, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी

Mental Health के ये लक्षण न करें नजरअंदाज! Depression, Anxiety और तनाव पर डॉक्टर की सलाह |

Popular Articles