Charkhi Dadri News – हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ,पंचकूला द्वारा दिनांक 27-10-2026 व 28-10-2026 को राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से प्रथम रहे प्रतिभागियो ने भाग लिया। रंगोत्सव के इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगितांए थी जिसमें शास्त्रीय गायन, लोक गायन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय वाद्य यंत्र संगीत, लोक वाद्य यंत्र संगीत, पेंटिंग, थ्री डी आर्ट, थियेटर आदि प्रतियोगिता थी। ये सभी प्रतियोगिता पुरूष व महिला दोनो के लिए अलग-अलग थी।
इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अध्यापक, अध्यापिका व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला जिला चरखी दादरी से जिला स्तरीय कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह एसएस मास्टर ने लोक कला वाद्य यंत्र व गीता रानी कला इन्सट्रक्टर ने पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। सुरेंद्र सिंह एसएस मास्टर ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेकर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था, जिसमें हमने अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
पहले हम बच्चों को प्रतियोगिता हेतु तैयार करते थे परंतु इस कार्यक्रम में हमने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होने बताया कि पहले भी रंगोत्सव में उन्होने गायन में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके राज्य स्तर पर भाग लिया था। इस कार्यक्रम से हमें बहुत कुछ सिखने को मिला। इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार गुप्ता व स्टाफ सदस्यों ने इनकी इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई दी।
Read More….
