Charkhi Ddari News – स्थानीय सुभाष चौक स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में करवा चौथ के पूर्व दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से आठवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति त्योहारों के महत्व से रूबरू कराना और उनकी रचनात्मक कला को एक मंच प्रदान करना था। छात्राओं ने अपनी हथेलियां पर अरेबिक और ट्रेडिशनल डिजाइनों की एक से बढ़कर एक खूबसूरत मेहंदी लगाई। कुछ छात्राओं ने मेहंदी के माध्यम से त्योहारों की महता और समसामयिक विषयों पर सुंदर संदेश भी उकेरे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका स्कूल संचालक अधिवक्ता डॉक्टर सुभाष जैन, मुख्य अध्यापिका अर्चना शर्मा, सविता शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से कनक ने प्रथम, डिम्पल ने द्वितीय, अनिका और आरूषी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवी से आकांक्षा, प्राची प्रथम, दिया, दैनिका, खुशी ने द्वितीय व भारती, नैन्सी, मानवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कक्षा छठीं से कामाक्षी ने प्रथम, दृष्टि ने द्वितीय तथा कीर्ति, दिव्या और संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं से आलिया व विधी ने प्रथम, आयशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल संचालक अधिवक्ता डॉक्टर सुभाष जैन तथा मुख्य अध्यापिका अर्चना शर्मा ने सभी अभिभावागण व स्टाफ सदस्यों को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी ।
Read More…..
“विधायक कस्सी लेकर गड्ढे थोड़ी मिटाने आएगा!” युवक का बयान चर्चा में…
