Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – लोहारु चौक पर रातभर चला सघन नाकाबंदी अभियान, 40 वाहनों की जांच, 5 के कटे चालान

Charkhi Dadri News – पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अपराध, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 27 व 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि दादरी-लोहारु मुख्य मार्ग पर स्थित लोहारू चौक नाका पर सघन नाकाबंदी अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व डीएसपी कप्तान सिंह ने किया। उनके साथ इंस्पेक्टर सरोज तथा 16 पुलिस जवानों का विशेष दस्ता पूरी रात नाके पर मुस्तैद रहा। देर रात से सुबह तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी।

नाकाबंदी के दौरान टीम ने कुल 40 छोटे व बड़े वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों, डिक्की तथा संदिग्ध सामान की गहनता से तलाशी ली। इसके अलावा देर रात अकारण आवाजाही कर रहे 05 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई तथा उनके पहचान व आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि की गई।

वहीं, यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 05 वाहनों के नियमानुसार चालान भी काटे गए। पुलिस की इस अचानक व सख्त नाकेबंदी से अवैध धंधों, नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया।

रात में सफर करने वाले यात्रियों के लिए डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि देर रात यात्रा करते समय अपनी मूल अथवा डिजिटल पहचान पत्र, वाहन की वैध आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से साथ रखें। नाकों पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अनावश्यक बहस से बचें और शांतिपूर्वक सहयोग करें, जिससे सुरक्षा जांच प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

यदि सड़क किनारे या आसपास कोई लावारिस बैग, बिना नंबर प्लेट का वाहन या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो बिना किसी देरी के आपातकालीन नंबर डायल-112 पर सूचना दें। सजग नागरिक के रूप में समय पर दी गई सूचना अपराध रोकने में अत्यंत मददगार साबित होती है।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – भाजपा ने कुलदीप शास्त्री चांदवास को बनाया चरखी दादरी जिला सचिव, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी

13 साल की बच्ची के सपनों पर धर्म का बोझ? खेलना-पढ़ना चाहती है मासूम, फिर क्यों बन रही महामंडलेश्वर?

Popular Articles