Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – भाजपा ने कुलदीप शास्त्री चांदवास को बनाया चरखी दादरी जिला सचिव, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी

Charkhi Dadri News – भारतीय जनता पार्टी ने कुलदीप शास्त्री चांदवास को भाजपा चरखी दादरी का जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाना और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

कुलदीप शास्त्री चांदवास ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रभारी महामंत्री गोपाल शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम बिलास शर्मा, जिला प्रभारी शैलेंद्र पांडे, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी मुकेश गौड़, हरियाणा वेयरहाउस चेयरमैन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी,

दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास, जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार, नगर परिषद चेयरमैन बक्शी राम सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता एक-दूसरे की ताकत हैं। पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना और आमजन की समस्याओं को समझना जरूरी है।

वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। नवनियुक्त जिला सचिव कुलदीप शास्त्री ने कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी उनके लिए जनसेवा के अवसर के समान है।

वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने दोहराया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – राज्य स्तरीय कला उत्सव में चरखी दादरी के शिक्षकों ने बिखेरी प्रतिभा, सुरेंद्र सिंह ने दी लोक वाद्य यंत्र संगीत की प्रस्तुति

13 साल की बच्ची के सपनों पर धर्म का बोझ? खेलना-पढ़ना चाहती है मासूम, फिर क्यों बन रही महामंडलेश्वर?

Popular Articles