Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशा नहीं, शिक्षा चुनें; साइबर ठगी से रहें सावधान,चरखी दादरी पुलिस का विद्यार्थियों से आह्वान


Charkhi Dadri News
– जिला पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन में चरखी दादरी पुलिस द्वारा युवाओं को नशे एवं अपराध से दूर रखने तथा उन्हें सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, खेड़ी बत्तर एवं आर्यन स्कूल, घिकाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, आपातकालीन सहायता तथा कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।


नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक


Charkhi Dadri News – एंटी नार्कोटिक्स सेल के एएसआई राहुल फौगाट, नशा मुक्ति टीम एवं दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से बचाव के उपाय बताते हुए ‘मानस’ हेल्पलाइन के संबंध में भी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। साथ ही, किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का सेवन अथवा बिक्री किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।

charkhi dadri news


साइबर ठगी से बचाव के बताए जरूरी उपाय


Charkhi Dadri News
– कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के प्रति विशेष रूप से सचेत किया गया। पुलिस टीम ने फर्जी लिंक, संदिग्ध मैसेज, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी तथा अन्य ऑनलाइन अपराधों से बचने के उपाय समझाए।
विद्यार्थियों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि वे OTP, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी, व्यक्तिगत दस्तावेज या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।


महिला एवं बाल सुरक्षा पर भी दी जानकारी


Charkhi Dadri News – पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को महिला एवं बाल विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों तथा कानून में उपलब्ध प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया। छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत पुलिस अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 सेवा के बारे में जानकारी दी गई।

Read More….

Charkhi Dadri News – मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, फिर डंडों से जानलेवा हमला | एक आरोपी गिरफ्तार

विपुल गोयल जी कहाँ मिलेंगे…..बीजेपी के दफ्तर में!”…

Popular Articles