Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी: खेड़ी बतर स्कूल में गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम, बोले रविंद्र सांगवान

Charkhi Dadri News – महात्मा गांधी के विचार आज के युग में भी पूरी तरह प्रासंगिक – रविंद्र सांगवान।
चरखी दादरी – गांव खेड़ी बतर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की डीडीओ पूनम बूरा द्वारा की गई। इस दौरान स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों ने महात्मा गांधी जीजन पर अधारित प्रेरक कविता प्रस्तुत की

Charkhi Dadri News


विज्ञान अध्यापक रविंद्र सांगवान बादल ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज के युग में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। हमें उनके सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को न केवल किताबों में पढ़ना चाहिए, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी उतारना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाएं।


रविंद्र सांगवान ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युगपुरुष और अमर विचारधारा हैं, जिनके विचार आज के आधुनिक युग में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को न केवल किताबों तक सीमित रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन और आचरण में भी उतारना चाहिए।


आज के युवाओं और बच्चों में नैतिक मूल्यों का होना बेहद जरूरी है। शिक्षा तभी पूरी होती है जब वह हमें एक अच्छा इंसान बनाए। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई रखें, हमेशा सच का साथ दें और किसी भी परिस्थिति में हिंसा का रास्ता न चुनें। देश का भविष्य इन बच्चों के हाथों में है, इसलिए वे आज से ही एक अनुशासित और जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लें।
इस अवसर पर संस्कृत अध्यापिका प्रवेश देवी, अनिल रावलधी व मंगल सहित स्कूल का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Read More…

चरखी दादरी में आधी रात 3 दुकानों में चोरी! विधायक सुनील सांगवान पर प्रधान का बड़ा निशाना

Charkhi Dadri News – 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन मालिक रहें सतर्क, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

Popular Articles