Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नरसिंहवास में गांधी जयंती पर गूंजी हरियाणवी लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां

Charkhi Dadri News – गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांव नरसिंहवास में हरियाणा कला परिषद् रोहतक मंडल के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए अनूप कुमार की टीम को भेजा गया, जिसने लाइव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति की शानदार छटा बिखेरी।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने लूर, घूमर तथा ‘छोरा में हरियाणे का’ सहित विभिन्न हरियाणवी लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों को हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कला से रूबरू कराया। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

Charkhi Dadri News

इस अवसर पर गांव की सरपंच नेहा जी, उपसरपंच सजन शर्मा, बीनू शर्मा, रवींद्र शर्मा, रोशन लाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मदन लाल जी, जितेंद्र मास्टर तथा हेमंत सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गणमान्य अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी लोक कला और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में अनूप कुमार एवं उनकी पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने हरियाणवी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की।

Read more…

Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

Popular Articles