Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS के निर्देशानुसार युवाओं को सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रखने और एक जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस ने मंगलवार को एचडी हाई स्कूल सांजरवास चरखी दादरी में अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला-बाल सुरक्षा और आपातकालीन पुलिस सुविधाओं की जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एसआई नरेंद्र व एएसआई राहुल फौगाट और दुर्गा शक्ति टीम ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। टीम ने विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को तबाह कर देता है। इस दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा नशे की धरपकड़ और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को मिली हालिया सफलताओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे विद्यार्थियों का कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित दुर्गा शक्ति टीम ने महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा डायल 112 जैसी आपातकालीन पुलिस सेवाओं के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
साइबर सुरक्षा: इंटरनेट व सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।
महिला एवं बाल सुरक्षा: बाल अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता पाने के तरीकों के प्रति सतर्क किया गया।
डायल 112 सेवा: किसी भी आपात स्थिति में राज्य पुलिस सेवा ‘डायल 112’ का उपयोग कैसे करें और यह त्वरित सहायता कैसे प्रदान करती है, इसका व्यावहारिक महत्व समझाया गया।
स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने चरखी दादरी पुलिस की प्रशंसा करते हुए संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं इन सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने में अपना योगदान देंगे।
Read More…
इमलोटा के सर्वोदय स्कूल को बच्चे क्यों कर रहे हैं पसंद? डॉक्टर बनने का सपना और खास बातचीत |

