Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकानों के गल्ले से नकदी चोरी करने वाला आरोपी मनोज उर्फ भोंदू गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में चरखी दादरी पुलिस ने दुकानों में चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज उर्फ भोंदू निवासी झुग्गी झोपड़ी, महेंद्रगढ़ चौक, चरखी दादरी के रुप में हुई है ।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 अक्टूबर को सैनीपुरा निवासी धर्मवीर ने थाना शहर में लिखित शिकायत दी थी कि 25-26 सितंबर 2026 की रात को पुरानी सब्जी मंडी रेलवे रोड स्थित उसकी ‘अमृत डेयरी’ की दुकान के अंदर घुसकर अज्ञात चोर गल्ले से करीब 70,000 रुपये चोरी कर ले गया ।

इसके साथ ही पड़ोस की अन्य दुकानों को भी अपना निशाना बनाया। पास ही स्थित रामनाथ सैनी की दीपक किराना की दुकान से 15 से 20 हजार रुपये तथा मित्तल होजरी की दुकान से 15 से 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई । शिकायत मिलने के बाद थाना शहर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर तफ्तीश शुरु की ।


मामले की गहन छानबीन के दौरान वीरवार को एसआई भीमसिंह ने पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी मनोज उर्फ भोंदू को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर पुछताछ और चोरी की रकम बरामद करने के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।

Charkhi Dadri News

Read More…..

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के राजकीय कन्या विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर, शारीरिक शिक्षकों को सिखाए जा रहे योगासन व प्राणायाम

Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल

Popular Articles