Charkhi Dadri News – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी परियोजना को हरी झंडी, सड़क निर्माण से ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
चरखी दादरी। चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में सड़क सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है।
गांव छपार से डोहका हरिया तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण दो करोड़ रुपये की लागत से करवाया जाएगा। सरकार की ओर से परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और हर गांव को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक ने कहा कि छपार से डोहका हरिया तक सड़क निर्माण होने से दोनों गांवों सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इससे न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी राहत मिलेगी। वहीं, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हलके के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़क,
शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक सुनील सांगवान का आभार जताया।
Read More….
