Charkhi Dadri News – सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को दादरी जिला के आतेला गांव के कोऑपरेटिव बैंक की शाखा का उद्घाटन किया और जिला के ढाई सौ साल पहले ग्रुप की महिलाओं को 5 करोड रुपए की राशि के चेक वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता का कार्य देश को जोड़ने की क्षमता रखता है और हर परिवार सहकारिता के कार्य से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है। सहकारिता के कार्य को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि यह कार्य देश के विकास में अहम योगदान निभाता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक विकास का लाभ पहुँचाने की दिशा में सहकारिता विभाग लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। सहकारिता के माध्यम से न केवल किसानों को कृषि से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि स्व-रोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को भी नया संबल मिला है।
वर्तमान में सहकारिता क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी और सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पैक्स के आधुनिकीकरण और कम्प्यूटरीकरण से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे सदस्यों और किसानों को घर बैठे या आसानी से ऋण, खाद-बीज और अन्य कृषि इनपुट उपलब्ध हो रहे हैं।
Read More…..
साल की बच्ची के सपनों पर धर्म का बोझ? खेलना-पढ़ना चाहती है मासूम, फिर क्यों बन रही महामंडलेश्वर?
