Charkhi Dadri News : पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार पी. आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा थाना झोझु कलां प्रभारी SI दिलबाग सिंह के कुशल मार्गदर्शन में झोझु कलां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 11 वर्षीय मंदबुद्धि बालक को मात्र 02 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि हरषु पुत्र दिनेश निवासी उत्तराखंड (हाल निवासी झोझु कलां), जो कि मानसिक रूप से कमजोर है तथा बोलने में भी असमर्थ है, अचानक लापता हो गया था।
बालक के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई।
थाना झोझु कलां पुलिस की टीम, जिसमें एएसआई सुरेंदर मोहन, हेड कांस्टेबल प्रदीप तथा ईएचसी आजाद शामिल थे, ने बिना समय गंवाए विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। साथ ही, पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रभावी उपयोग करते हुए बालक की सूचना व्यापक स्तर पर प्रसारित की, जिससे आमजन का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
पुलिस टीम की मुस्तैदी और सोशल मीडिया के माध्यम से मिली अहम सूचना के आधार पर बालक को गांव पिचोंपा खुर्द से उसकी साइकिल सहित सकुशल बरामद कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई मात्र 02 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की गई ।
बालक के बरामद होने के बाद पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
तत्पश्चात बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बालक के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और टीम की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. आईपीएस ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना झोझु कलां की टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या लापता व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर भी जोर दिया, जिससे ऐसे मामलों में पुलिस को सहयोग मिल सके।
Read More ….
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस का बड़ा एक्शन 7 दिन में 885 चालान, ₹11 लाख से ज्यादा जुर्माना!
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

