Charkhi Dadri News : जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
इस दौरान पुलिस ने 11,07,500 रुपए के कुल 885 चालान किए । यह कार्रवाई जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों, चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में की गई, जहां ट्रैफिक नियमों की अवहेलना अधिक देखने को मिलती है।
अभियान के दौरान किए गए चालानों का विवरण इस प्रकार है—
रोंग पार्किंग के 292 चालान
स्पीड ड्राइविंग के 48 चालान
बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के 26 चालान
प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) न होने पर 27 चालान
बिना रिफ्लेक्टर के 41 चालान
बिना नंबर प्लेट के 49 चालान
वाहनों पर लाल-नीली लाइट के अवैध प्रयोग पर 46 चालान
बिना सीट बेल्ट के 22 चालान
ट्रैफिक सिग्नल की अवहेलना करने पर 71 चालान
बिना हेलमेट के 20 चालान
बिना निर्धारित पैटर्न नंबर प्लेट के 43 चालान
अनाधिकृत इंजन या स्ट्रक्चर वाले वाहनों के 49 चालान
इन चालानों सहित पुलिस ने कुल 885 चालान किए ।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह अभियान विशेष रूप से उन वाहन चालकों को ध्यान में रखते हुए चलाया गया, जो नियमों की अनदेखी कर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं। रोंग पार्किंग, तेज गति से वाहन चलाना और ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। नियमों की अनदेखी से न केवल दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वाहन की गति निर्धारित सीमा में रखें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें तथा अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र हमेशा साथ रखें। इसके अतिरिक्त वाहन पर किसी भी प्रकार की अवैध लाइट या मॉडिफिकेशन का प्रयोग न करें।
उन्होंने आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान दें।
Read More ….
Charkhi Dadri News : Haryana की बेटी का कमाल! Ritu Sheoran ने Asian Beach Games में जीता गोल्ड
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

