Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – 127 ग्राम चरस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, बिरही कलां से दबोचा; भेजा जेल

Charkhi Dadri News एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में उद्घोषित अपराधी को स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
वर्ष 2019 में फरार आरोपी बिरही कलां निवासी धर्मबीर से चरस बरामद होने पर NDPS अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था ।

मामले की जांच पूरी होने पर पुलिस द्वारा 19 मई 2019 को आरोपी धर्मबीर और सह-आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया था। हालांकि, जमानत मिलने के बाद आरोपी धर्मबीर अदालत की कार्यवाहियों से लगातार अनुपस्थित रहने लगा, जिस पर माननीय अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए 29 अगस्त 2026 को उसे उद्घोषित अपराधी (भगोड़ा) घोषित कर दिया था।

charkhi dadri news


रविवार को स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी की टीम ने आरोपी धर्मबीर को उसके पैतृक गांव बिरही कलां से धर दबोचा। आज आरोपी धर्मबीर को अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Read More…

Charkhi Dadri News -कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: एडवोकेट रामकिशन शर्मा

चरखी दादरी में हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, खरकड़ी झाँवरी (जिला भिवानी) निवासी युवक

Popular Articles