Charkhi Dadri News – युवा पीढ़ी को अपराध और नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए मंगलवार को गवर्मेंट पोलिटेक्निक कॉलेज, छपार में चरखी दादरी पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल, नशा मुक्ति दल और दुर्गा शक्ति टीम ने छात्रों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा व नशा मुक्ति के गुर सिखाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई राहुल फौगाट ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और सपनों को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार व समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की ‘मानस हेल्पलाइन’ की जानकारी देते हुए कहा कि नशे की लत को छिपाने के बजाय समय पर चिकित्सीय व मानसिक परामर्श लें।
वहीं पुलिस टीम ने तकनीक के बढ़ते प्रयोग के साथ बढ़ रहे साइबर अपराधों और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे फर्जीवाड़ों के प्रति छात्रों को सचेत किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनजान लिंक, ओटीपी या व्यक्तिगत व वित्तीय डाटा किसी के साथ साझा न करें और सुरक्षा के लिए ‘अभेद्य ऐप’ का इस्तेमाल करें।
दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला व बाल सुरक्षा कानूनों की जानकारी देते हुए प्रेरित किया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत हरियाणा पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क करें।
Read More…
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

