Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बाढड़ा में एसडीएम आशीष सांगवान ने लगाया समाधान शिविर, आमजन की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित निपटान के निर्देश

Charkhi Dadri News – बाढडा के एसडीएम आशीष सांगवान ने वीरवार को अपने कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम आशीष सांगवान ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है।

समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतें और शिकायतों के निपटान में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।


एसडीएम आशीष सांगवान ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम व्यवस्था उपलब्ध हो तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिले। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, आईजी ओपी नरवाल ने चरखी दादरी में दंगा नियंत्रण कंपनियों की तैयारियों को परखा

13 साल की बच्ची के सपनों पर धर्म का बोझ? खेलना-पढ़ना चाहती है मासूम, फिर क्यों बन रही महामंडलेश्वर?

Popular Articles