Charkhi Dadri – में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिन तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने कबड्डी, कराटे एवं वुशु में शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी जी ने सभी अधिकारियों, टीम इंचार्जों, शिक्षकों, खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अरावली क्षेत्र की धरती दादरी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अपने आप में क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इतने बड़े आयोजन को बिना किसी बाधा के पूरे उत्साह, समर्पण और टीम भावना के साथ सफल बनाना पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई देते हुए कहा कि अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करना होना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्यों, शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय : प्रदीप सांगवान
एईओ प्रदीप सांगवान ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, डीपीई, पीटीआई एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों से ही संभव होती है। सभी कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए दिन-रात मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप प्रतियोगिता का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन संभव हो पाया। उन्होंने कैप्टन जिले सिंह स्कूल, बरसाना के निदेशक जयपाल सांगवान एवं समस्त स्टाफ का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ ने खिलाड़ियों और प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया तथा आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
एईईओ सुनील ने डीपीई व पीटीआई का जताया आभार
एईईओ सुनील सांगवान ने प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी शिक्षकों सहित डीपीई एवं पीटीआई का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूरे आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी खेल शिक्षकों के कंधों पर थी, जिसे सभी ने दिन-रात एक करते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाया।
परिणामों की घोषणा करते हुए खेल अधिकारी एईओ प्रदीप सांगवान ने बताया कि तीन दिन तक चली प्रतियोगिता के दौरान बिना किसी वाद-विवाद के सभी मुकाबले खेल भावना एवं अनुशासन के साथ संपन्न हुए। विभिन्न जिलों से आए टीम इंचार्जों एवं खिलाड़ियों ने भी चरखी दादरी की व्यवस्थाओं और सफल आयोजन की प्रशंसा की।
कराटे में जींद का दबदबा, चरखी दादरी ने तीनों आयु वर्गों में जीता कांस्य
एईओ प्रदीप सांगवान ने बताया कि कराटे के अंडर-14 बालक वर्ग में कुरुक्षेत्र ने प्रथम, जींद ने द्वितीय तथा चरखी दादरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में जींद प्रथम, कैथल द्वितीय तथा चरखी दादरी तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में जींद ने प्रथम, भिवानी ने द्वितीय तथा चरखी दादरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कबड्डी में भिवानी, कैथल व पानीपत ने मारी बाजी
अंडर-14 बालक वर्ग में भिवानी प्रथम, झज्जर द्वितीय तथा रोहतक तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग में कैथल प्रथम, हिसार द्वितीय तथा भिवानी तृतीय स्थान पर रहा।
वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में पानीपत ने प्रथम, महेंद्रगढ़ ने द्वितीय तथा सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अधिकारियों व खेल शिक्षकों की रही उपस्थिति :
इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुशील भारती, जिला परियोजना संयोजक अलका चौधरी, दादरी खंड शिक्षा अधिकारी संध्या सुमन, बौंद कलां खंड शिक्षा अधिकारी चित्रलेखा तथा जिला सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. सतीश साहू सहित अनेक शिक्षक, डीपीई, पीटीआई, टीम इंचार्ज, खेल प्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Read More News….
Charkhi Dadri – राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 28 अगस्त तक मिलेगा मौका
Charkhi Dadri – राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 28 अगस्त तक मिलेगा मौका
