Top 5 This Week

Related Posts

Bhiwani News : भिवानी में महिला थाना SHO रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

Bhiwani News : भिवानी महिला थाना की एसएचओ कमलेश को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामला करीब दो साल पुराने एक केस से जुड़ा बताया जा रहा है।

आरोप है कि लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े मामले में समझौता करवाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। कार्रवाई के बाद मामले की जांच अधिकारी मंजू को भी विजिलेंस टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।


शिकायत मिलने के बाद हिसार विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की।

टीम ने योजना बनाकर छापेमारी की और एसएचओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

टीम ने मौके से 7 हजार रुपये बरामद किए। साथ ही कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, भिवानी के गांव बड़ाला निवासी संदीप ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार को शिकायत दी थी।

Bhiwani News

शिकायत में बताया गया कि भिवानी की एक महिला उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी।

महिला ने 26 अप्रैल 2024 को उसके खिलाफ महिला थाना में बीएनएस की धारा 296, 308(2), 351, 61, 78 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज करवाया था।


आरोप है कि इस मामले में समझौता करवाने और राहत देने के बदले महिला थाना एसएचओ कमलेश ने 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एसएचओ को महिला थाना भिवानी से गिरफ्तार कर लिया।


दर्ज केस में महिला ने अश्लील कृत्य, धमकी देने, आपराधिक षड्यंत्र, पीछा करने और अश्लील सामग्री वायरल करने जैसे आरोप लगाए थे। मामला महिला थाना में विचाराधीन था।


ACB इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि महिला थाना भिवानी में सरकारी काम करने के बदले पैसों की मांग की गई थी।

मंगलवार रात छापेमारी के दौरान एसीबी टीम ने एसएचओ को हिरासत में लिया। कार्रवाई के समय एसएचओ सिविल ड्रेस में थीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : हनी ट्रैप के जरिए 10 लाख रुपये मांगने का आरोप, पति-पत्नी समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

Charkhi Dadri News : गांव चरखी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की ली गई तलाशी

Popular Articles