Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : गांव चरखी में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की ली गई तलाशी


Charkhi Dadri News : पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी लोगेश कुमार के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में गांव चरखी व शहर दादरी में नशे के कारोबार में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।


इस अभियान में प्रभारी थाना सदर सतबीर सिंह, आर्थिक शाखा प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह, इमलोट चौकी प्रभारी अमित, सुरक्षा शाखा प्रभारी राजेश कुमार, पुलिस टीम, स्टेट एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम तथा डॉग स्कवॉयड ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

पुलिस की विभिन्न टीमों ने गांव चरखी में चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और आसपास के स्थानों की गहनता से तलाशी ली।


तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों और नशे के कारोबार से जुड़े संभावित सबूतों की बारीकी से जांच की।

Charkhi Dadri News

डॉग स्कवॉयड की सहायता से घरों, कमरों तथा अन्य संदिग्ध स्थानों की विशेष रूप से जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ, अवैध सामग्री अथवा आपत्तिजनक सामान का पता लगाया जा सके।


पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध सामान को कब्जे में लिया गया तथा उसकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जिन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं, उनके संबंध में गहन जांच की जा रही है और यदि किसी की संलिप्तता नशे के कारोबार में पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Charkhi Dadri News


डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि चरखी दादरी पुलिस नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्य कर रही है। युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की बिक्री, तस्करी या सेवन में संलिप्त दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


सोमवार को भी पुलिस टीमों ने शहर के प्रेम नगर, गांधीनगर, हीरा चौक तथा कबीर बस्ती में संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके घरों की गहन तलाशी ली ।

Charkhi Dadri News

अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की तथा स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की, लेकिन किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।


पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

Charkhi Dadri News

अवैध नशा तस्करों, सप्लायर्स और इस कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाना भी है, जिसके लिए पुलिस और आमजन के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।

Read More ….

Charkhi Dadri News : हनी ट्रैप के जरिए 10 लाख रुपये मांगने का आरोप, पति-पत्नी समेत कई लोगों पर मामला दर्ज\

Charkhi Dadri News : लाइसेंसी हथियारों के उपयोग पर बढ़ी निगरानी, अब लाइसेंसी हथियार के हर इस्तेमाल की जानकारी देना अनिवार्य : एसपी लोगेश कुमार

Popular Articles