Charkhi Dadri News – उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला के समस्त नागरिकों को रोशनी और खुशियों के पावन पर्व दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उपायुक्त ने कहा कि दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमारे जीवन में नया उत्साह, सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह दिवाली सभी जिलावासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली लाए।
पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील
उपायुक्त ने जिलावासियों से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ‘ग्रीन दिवाली’ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि केवल प्रदूषण-रहित यानी ग्रीन पटाखों का ही सीमित समय में प्रयोग करें ताकि हमारे बुजुर्गों, बच्चों और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। साथ ही मिट्टी के दीयों का प्रयोग कर स्थानीय कारीगरों और मिट्टी के बर्तन बनाने वाले शिल्पकारों का समर्थन करें।
उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों को समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के साथ बांटें ताकि उनके जीवन में भी उजाला हो सके।
इसके साथ ही, उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को त्योहारों के सीजन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुचारू यातायात व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Read More…..
चरखी दादरी : गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे ? परशुराम चौक से न्यायालय तक गड्ढों का राज
