Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – डी.आर.के. आदर्श विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Charkhi Dadri News – स्थानीय डी.आर.के.आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कविताओं,भाषणों व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा दीपावली पर्व को बडे ही हर्षोल्लास से मनाया। ग्रीटिंग कार्ड, दीया, मोमबती, डेकोरेशन व रंगोली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर्व के सांस्कृतिक महत्व को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

दादरी शिक्षण समिति की अध्यक्षा डाॅ.विद्या गुप्ता ने सभी शिक्षकवृंद व विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी तथा अपने संबोधन में दीप की तरह जीवन को सदा रोशन व प्रदीप्त रखते रहने के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्राचार्य अवनीन्द्र सती ने विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सभी शिक्षकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की संपूर्ण सूत्रधार सीमा गोयल रही , जिन्होंने अपने ओजस्वी स्वर और कुशल वाणी से संपूर्ण मंच को सूत्रबद्ध किया।

Charkhi Dadri News


Read More……

Charkhi Dadri News – समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों पर DC मनदीप कौर सख्त, अधिकारियों को समय पर ATR अपलोड करने के निर्देश

चरखी दादरी की टूटी सड़कों से परेशान शहरवासी!

Popular Articles