Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – हरियाणा दिवस पर बाल भवन में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Charkhi Dadri News – हरियाणा राज्य गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा दिवस को हीरक जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को शहर के बाल भवन में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार पी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

इस अवसर पर एसडीएम डा वीरेंद्र सिंह, डीसीडब्ल्यूओ डा सतीश कुमार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समूह गान, फॉक सॉन्ग एवं रागनी, पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। इसके विजेता स्कूली बच्चों को अतिथियों ने सम्मानित किया।


कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत को दर्शाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कुरूक्षेत्र में आयोजित हीरक जंयती के रूप में राज्य स्तरीय समारोह का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण किया गया, इसमें देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


अतिथियों ने हरियाणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम विकासात्मक रूप से निरंतर आगे बढ़ रहे है। प्रदेश में जिला भी अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने एवं गौरवशाली रखने में यहां के वीर एवं कर्मठ लोगों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध विरासत, लोक परंपराओं और प्रदेश की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।


कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, ऐतिहासिक उपलब्धियों और गौरवशाली परंपराओं को उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया गया। समारोह में बच्चों द्वारा रागनी, लोकगीतों एवं पारंपरिक हरियाणवी लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक कला और परंपरा से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri NewsNews – सरदार पटेल जयंती पर मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के चिकित्सा शिविर, 771 लोगों की जांच और 68 यूनिट रक्तदान

झोझू कला में हरियाणा दिवस की धूम! Genius Mother’s Pride के बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Popular Articles