Charkhi Dadri News – हरियाणा दिवस के अवसर पर बाबा स्वामी दयाल धाम पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सर्वजातीय खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट ने की।
वहीं दादरी के पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों व खाप के सभी गांवों से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का प्रयोग खेल, पढ़ाई तथा रचनात्मक कार्यो में लगाना चाहिए।
समाज व देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सके। खाप फोगाट की तरफ से एसपी साहब का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
खाप के प्रधान सुरेश फोगाट व सचिव कुलदीप फोगाट ने बताया कि आज के समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों जिन्होंने शिक्षा, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल की है
साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की धर्मपतियां, 90 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्गो, खिलाड़ियों व प्रशासनिक पदों पर चयनित 80 से ज्यादा युवाओं व बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर खाप के द्वारा सम्मानित किया गया है।
खेल के क्षेत्र में एयर पिस्टल शूटिंग में एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता सुरूचि फोगाट उपस्थित ना होने की वजह से उनके पिता व दादा को सम्मानित किया। इसी अवसर पर गांव ढाणी फोगाट निवासी बलराज फोगाट के पुत्र रजत फोगाट जिन्होंने अभी हाल ही में एचसीएस की परीक्षा में पूरे प्रदेश में छठां रैंक प्राप्त किया है उनको भी खाप की तरफ से सम्मानित किया गया। प्रधान एवं सचिव ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज समारोह के दौरान 5 स्वतंत्रता सेनानियों की धर्म पत्नियों, 20 बुजुर्गों जिनकी 90 वर्ष से ज्यादा आयु हो चुकी है, 8 सरकारी सेवा में चयनित युवाओं, 20 शिक्षा के क्षेत्र में जिनका आईआईटी, नीट व एमबीबीएस में दाखिला हुआ है,
7 खिलाड़ियों जिन्होंने वैटरन खेलों में पदक प्राप्त किए है तथा 20 युवाओं को जिन्होंने खेल के क्षेत्र में राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए है को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों व बुजुर्गों ने दर्शकों के साथ अपनी कामयाबी के पीछे की गई मेहनत व अनुभव साझा किए। समारोह के दौरान खाप के सभी गांवों के मौजिज व्यक्ति, गांवों के सरपंच व पूर्व सरपंच, ब्लॉक समिति बहल के चेयरमैन विजय फोगाट, ब्राह्मण खाप-19 के प्रधान विजेन्द्र शर्मा तथा सर्वजातीय खाप फोगाट के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Read More…
झोझू कला में हरियाणा दिवस की धूम! Genius Mother’s Pride के बच्चों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
