Charkhi Dadri News – सत्ता के घमंड में चूर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार और उसकी लोकतंत्र विरोधी नीतियों को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने हुंकार भर दी है। रोहतक में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में अपनी बुलंद आवाज शामिल करने के लिए चरखी दादरी से आप कार्यकर्ताओं का एक विशाल और जुझारू जत्था रोहतक के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे की अगुवाई आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य धनराज कुंडू ने की।
रोहतक रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धनराज कुंडू ने भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र और नागरिकों के संवैधानिक अधिकार भाजपा के तानाशाही रवैये के कारण गंभीर खतरे में हैं। भाजपा सरकार न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है, बल्कि जनता के सबसे बड़े अधिकार निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार पर भी डाका डालने की नापाक कोशिशें कर रही है।
धनराज कुंडू ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी का हर एक क्रांतिकारी कार्यकर्ता भाजपा की इस दमनकारी सोच के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ेगा। रोहतक तिरंगा यात्रा में शामिल होकर चरखी दादरी की टीम लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और देश में निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को बहाल करने के लिए अपनी बुलंद आवाज से हुंकार भरेगी।
इस मौके पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं के सिर पर तिरंगे और आप के झंडे लहराते दिखाई दिए। इस अवसर पर रोहतक रवानगी के दौरान मुख्य रूप से सुखबीर चिड़िया, राजेंद्र दातोली, सूबेदार राजपाल चिड़िया, दर्शन सेठ बेरला, मनबीर सरपंच,
राजेंद्र प्रजापत, संदीप पिंचौपा, रवि मकड़ानी, नरेश मोड़ी, सोनू प्रजापत, श्यामसुंदर, बलवंत बीजना, बलवान रावलधी, जयदीप रावलधी आदि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में संकल्प लिया कि सत्ता के दमन और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के आगे झुकने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना जाएगा।
Read More….
