Charkhi Dadri News – जिला मुख्यालय पर सीटीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे बारे निर्देश दिये गए।
स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन समस्याओं को लंबित न रखें तथा यथाशीघ्र निपटारा करें।
जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालय बाढड़ा में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। सरकार के निर्देशानुसार एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का तुरंत निदान करने के उद्देश्य से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक समाधान शिविर में साधारण कागज पर अपनी समस्या को लिखकर लाये, जिसकी जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई की जायेगी।
Read More…..
चरखी दादरी में डोहकी गांव के किसानों का प्रशासन को अल्टीमेटम! धरने पर बैठने की दी चेतावनी
