Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग ने चरखी दादरी में मनाया भव्य करवा चौथ महोत्सव, 200 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

Charkhi Dadri News – अग्रवाल वैश्य समाज चरखी दादरी महिला विंग की ओर से सुहाग, प्रेम, समर्पण एवं अखंड सौभाग्य के प्रतीक पावन पर्व करवा चौथ के उपलक्ष्य में स्थानीय अग्रसेन सेवा सदन में भव्य करवा चौथ महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे एवं आकर्षक परिधानों में सजी-धजी 200 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह, उमंग और उल्लास देखते ही बनता था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मनोरंजन एवं उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें किसका सजना पहले आएगा, करवा चौथ की सौगात, सुहागिनों की महफिल क्विज तथा डांस प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज की प्रदेश महिला सचिव संतोष जैन को भाजपा जिला सचिव नियुक्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष पवन ने महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके पश्चात उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में प्यारी सखियां ग्रुप ने संयोजिका की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य रूप से पंकज गोयल, मधु सिंगला, रजनी, पूजा, खुशबू, रजनी गर्ग एवं रेखा ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। वहीं अलका मित्तल, सावित्री गर्ग, अर्चना अग्रवाल, नेहा गोयल, रीना अग्रवाल, निशा, नीरू जैन सहित अनेक महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा। बलराम गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। करवा चौथ महोत्सव ने न केवल पर्व की खुशियों को दोगुना किया, बल्कि महिला एकता, आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का भी सुंदर संदेश दिया।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर में करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, विधिवत पूजन कर सुनी कथा

चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी

Popular Articles