Charkhi Dadri News – नगराधीश सुरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान प्रकोष्ठ के तहत प्राप्त प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति की जांच कर उसका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
एक से अधिक विभागों से संबंधित शिकायतों का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा संबंधित विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शिकायतों के निपटारे की जिम्मेदारी तय करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समाधान शिविरों की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करना होगा। नगराधीश ने समाधान समीक्षा बैठक में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतों की आवश्यकता के अनुसार मौके पर जाकर जांच की जाए। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतों का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित शिकायत के समाधान में आ रही बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर किया जाए तथा संबंधित अधिकारी लंबित मामलों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभाग नियमित रूप से मासिक बैठकें आयोजित करें। इन बैठकों में प्रत्येक शिकायत की अलग-अलग समीक्षा की जाए और उसके निपटारे में हुई प्रगति का आकलन किया जाए। विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निवारण कर उन्हें राहत प्रदान करना है। इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। नागरिक इन शिविरों में अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More….
चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी
