Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – ओलावृष्टि से फसलें तबाह, इनेलो नेताओं ने की मुआवजे की मांग

Charkhi Dadri News – क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का धरातल पर जायजा लेने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दादरी के विभिन्न गांवों साहुवास, पैंतावास, चरखी, डोहकी आदि में पहुंचा। नेताओं ने खेतों में जाकर बर्बाद हुई फसलों को देखा।


इनेलो वरिष्ठ नेता दिनेश सांगवान, महिला जिला प्रधान इंदु बाला की किसान सेल हलका प्रधान चांद सिंह अगुवाई में दौरे किए जा रहे है। इनेलो नेताओं ने कहा कि कुदरत की इस मार ने अन्नदाता की कमर तोड़ कर रख दी है। तैयार खड़ी फसलें ओलों की वजह से जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे किसानों की सालभर की मेहनत और लागत मिट्टी में मिल गई है।


इनेलो पदाधिकारियों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाकर भारी ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तुरंत आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाए ताकि उन्हें इस आर्थिक संकट से उभारा जा सके। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मुआवजे की प्रक्रिया में देरी की, तो इनेलो किसानों के हक के लिए आवाज बुलंद करेगी।


इस दौरान अनुसूचित जाति (एससी) सेल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जाखड़, किसान सेल के हल्का प्रधान सोमबीर कमोद तथा जिला उपाध्यक्ष सोनू मौडी पप्पू पैंतावास, नसीब, नसीब साहुवास, रविंद्र   पप्पू पैदावास बबलू डोहकी आदि साथ थे।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस लाइन में 28 अक्टूबर को होगी सरकारी गाड़ियों के पुराने See More..

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस ने आबकारी मामले में उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा

Popular Articles