Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस के सीआईए स्टाफ ने भगोड़ा घोषित चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक उदघोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वर्ष 2018 के दर्ज अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी संदीप उर्फ फामड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप उर्फ फामड़ के खिलाफ थाना बाढ़डा में मुकदमा नम्बर 169/2018 दर्ज था । मुकदमे की न्यायिक सुनवाई के दौरान आरोपी संदीप उर्फ फामड़ समन व वारंट जारी होने के बावजूद लगातार अदालत में पेश होने से बचता रहा। आरोपी की गैरहाजिरी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए चरखी दादरी अदालत द्वारा उसे दिनांक 22.05.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
शुक्रवार को सीआईए स्टाफ में तैनात ASI राजकपूर और उनकी टीम ने उद्घोषित अपराधी संदीप उर्फ फामड़ को काबू कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Read More….
Charkhi Dadri News – अवैध देशी पिस्तौल व 2 कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई
